बलिया न्यूज़ :- बलिया में गंगा का हाल हुआ बेहाल पूरी खबर देखे |
बलिया में गंगा की हाल देख के गंगा पर खर्च हुआ करोडो अरबो रुपए का हिसाब सरकार से लेना बनता है | गंगा के किनारे इतने सारे कचरे और दाह संस्कार के सामान को देख के समझ में नही आता की सरकार को गलत कहा जाये या भारत की जनता को | एक तरफ हम चीन अमेरिका जैसे देशो की बता करते है और वहा की नदिया के बारे में बोलते है की कितनी साफ नही है | वही अपने देश की सबसे पवित्र मानी जानी वाली नदियों में हम दाह संस्कार का राख फूल केमिकल फेकते है जिससे नदियों में रहने वाले जीवो के लिए बहुत बड़ी संकट पैदा हो रहा है| साथ में उसी नदी में हम लोग नहाते है और उसका पानी अपने घर पूजा पाठ में लाते है | एक तरह से देखा जाए तो हम गंगा नदी का पानी नही बीमारिया घर ला रहे है | इन बीमारियों के कारण भी हम लोग ही है अगर हम लोग इन सब चीजों को नदी में न डाल के कही मिट्टी में दबा दे तो ये बहुत ही बेहतर रहेगा |
हमरे देश की सरकार भी इस सब की बराबर की जिम्मेदार है क्यों कि नालो और सिविर का पानी भी बिना उसे शुद्ध किये सीधे नदियों में गिरा रही है जिससे की गंगा का पानी बहुत ही गन्दा दिखता है और गंगा के आस पास की जमीनों पर भी इसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है | गंगा के किनारे देश की सबसे ज्यादा उपजाऊ जमीने मौजूद है | और उन जमीनों की सिचाई किसान गंगा की पानी से करते है | अगर इसे नही रोका गया तो गंगा नदी का पानी लगातार प्रदुषित होता रहेगा और धीरे धीरे किसानो की जमीन बंजर बन जाएगी |