आमला के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश उत्सव, छात्रों का हुआ गर्मजोशी से स्वागत
शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय आमला में आज प्रवेश उत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं फूलों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षकों द्वारा छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय परिसर में खुशियों का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए इस मोके पर सभी शिक्षको के साथ वार्ड न. 10.की पार्सद कासीबाई शेषकर कुणाल शेषकर सदाराम झरबड़े एवं प्राचार्य सर उपस्तिथ रहे!