logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नीमच में गायत्री परिवार की बाढ़ राहत सेवाएँ

और नीमच में गायत्री परिवार की बाढ़ राहत सेवाएँ

युवा सक्रियता को प्रशासन और आमजनों ने खूब सराहा

पटना की बाढ़ त्रासदी से सभी परिचित हैं। गायत्री शक्तिपीठ कंकड़बाग के परिजनों का कहना है कि पहली बार शक्तिपीठ परिसर में बाढ़ के पानी ने प्रवेश किया। ऐसे में परिजनों को दो मोर्चों पर सक्रिय होना पड़ा। उन्हें शक्तिपीठ को बाढ़ के नुकसान से बचाना था और दूसरी ओर त्राहिमाम पुकारती मानवता की सेवा में भी तत्परता से जुट जाना था।

बाढ़ राहत कार्यों के लिए डॉ. अशोक कुमार एवं श्री मनीष कुमार के नेतृत्व में युवा वाहिनी तैयार की गई। यह वाहिनी 01 अक्टूबर से ही सक्रिय हो गयी। बाढ़ में फँसे लोगों की हर प्रकार से सहायता करने में यह वाहिनी अग्रणी रही, जिसकी प्रशासन और आमजनों द्वारा भरपूर प्रशंसा हुई। समग्र सेवा योजना में सर्वश्री ज्ञान प्रकाश, ओंकारनाथ गिरि, राजीव कुमार, कृष्णा सिंह, गुड्डू जी सहित युवा प्रकोष्ठ के समस्त सदस्य पूरे मनोयोग से सक्रिय रहे।

169
23310 views
9 shares

Comment