logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चेकिंग के दौरान नानकमत्ता पुलिस को मिली बड़ी सफलता 6.44 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार


 उधम सिंह नगर (रुद्रपुर)।
नानकमत्ता : नशें के सौदागर मादक पदार्थो की बिक्री के लिए नये नये तरीके अपनाने से बाज़ नहीं आ रहे हैं। वहीं ऊधम सिंह नगर पुलिस भी उनके हर मानसूबे पर पानी फेरने में कोई कसर बाकी नहीं छोड रही है।

जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देशन पर पुलिस इन तस्करों के लिए काल बन चुकी है।अब नानकमत्ता पुलिस ने एक महिला को 6.44 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

बता दें कि जिले में नशे के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर चलाएं जा रहे अभियान में पुलिस लगातार नशे के सौदागरों को मात देकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में सफल हो रही है।

अब इस मामले में नानकमत्ता पुलिस ने स्मैक की अवैध तस्करी में लिप्त एक महिला को 6.44 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

एस एस पी के निर्देश पर थानाध्यक्ष नानकमत्ता ने एक टीम का गठन किया था। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देश पर यह टीम 13 जून को मच्छी झाले से बिसौटा जाने वाले रास्ते पर पर चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान आरोपी महिला तोष कोर उर्फ तारों कोर पत्नी गुरनाम सिंह निवासी गिधौर थाना नानकमत्ता के कब्जे से पुलिस ने पर्दशी पन्नी के अंदर 6.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की और महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह इस स्मैक को पीलीभीत से खरीदकर नानकमत्ता में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों में बेचने का काम करती है।

वहीं पुलिस महिला के अपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नानकमत्ता योगेश कुमार,उप निरीक्षक नवीन बुधानी, महिला उप निरीक्षक मंजू पवार, सिपाही प्रकाश आर्य, महिला सिपाही विधा रानी शामिल हैं।

124
14949 views
2 shares

Comment