logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*मधेपुरा उदाकिशुनगंज में युवक की हत्या का खुलासा अवैध संबंध के शक में युवक की गला दबाकर किया मर्डर, पति-पत्नी गिरफ्तार* मधेपुरा जिला अमीर आलम

उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सोमवार को एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या की इस वारदात में शामिल पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

एसडीपीओ ने बताया कि 27 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र के शहजादपुर से गोरपार जाने वाली सड़क पर एक लावारिस

मोटर साइकिल बरामद की गई थी। इसके लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित मकई के खेत से एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के शिशवा वार्ड नंबर-04 निवासी शंकर मुखिया (पिता - नागो मुखिया) के रूप में हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर मामले की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान वैज्ञानिक एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध धमेन्द्र कुमार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पत्नी और मृतक के बीच अवैध संबंध थे। इसी शक में उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर शंकर मुखिया की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को मकई के खेत में फेंक दिया।

पुलिस ने इस मामले में धमेन्द्र कुमार (22 वर्ष) और उसकी पत्नी क्रांति देवी (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के तुलसियाही वार्ड नंबर-04 के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

फिलहाल, पुलिस दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास

की जांच कर रही है तथा मामले के अन्य पहलुओं पर भी अनुसंधान जारी है।

0
5 views

Comment