logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

छोटे बच्चों को छोड़ माँ भाग गई

आमस थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ जवैनिया गाँव की रहने वाली एक महिला अपने दो दूधमुंहे बच्चों को छोड़कर फरार हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और बच्चों के परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है।

बताया जा रहा है कि महिला का पति राजस्थान में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है और फरवरी में पत्नी से मिलने घर आया था । इसी बीच महिला अचानक अपने दोनों छोटे बच्चों को घर पर छोड़कर कहीं चली गई। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पति ने आमस थाना में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है.!

21
472 views

Comment