बारेसांड रेंज में उबाल: हजारों ग्रामीणों के घेराव के बाद 1 अप्रैल को होगी निर्णायक बैठक
गारू प्रतिनिधि:
गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसांड वन क्षेत्र में 19
बारेसांड रेंज में उबाल: हजारों ग्रामीणों के घेराव के बाद 1 अप्रैल को होगी निर्णायक बैठक
गारू प्रतिनिधि:
गारू प्रखंड अंतर्गत बारेसांड वन क्षेत्र में 19 मार्च को उस समय माहौल गरमा गया था, जब रेंजर तरुण कुमार सिंह को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने के विरोध में दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण सड़क पर उतर आए थे। ग्रामीणों ने नियम संगत तरीके से करीब पांच घंटे तक धरना-प्रदर्शन करते हुए वन विभाग कार्यालय का घेराव किया था।
इस आंदोलन को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष ने भी नैतिक समर्थन दिया था। घेराव के दौरान जिला अध्यक्ष ने वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) कुमार आशीष से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान डीएफओ ने आश्वासन दिया था कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए 1 अप्रैल को बारेसांड वन कार्यालय में बैठक आयोजित की जाएगी।
ग्रामीणों की मुख्य मांग रेंजर तरुण कुमार सिंह को रेंज से हटाने की है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके कार्यकाल में फर्जी केस दर्ज करना, अवैध जंगल कटाई को बढ़ावा देना, मशीनों से कार्य कराना, अनियमितता एवं फर्जी निकासी जैसी कई गंभीर गड़बड़ियां हुई हैं।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में 1 अप्रैल को ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में एक बार फिर बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।