logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशांबी, मसूरी के नाहल और हापुड़ के बाद लोनी में पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्धों के पकड़ में आने के बाद अब यहां भी आतंकी कनेक्शन

कौशांबी, मसूरी के नाहल और हापुड़ के बाद लोनी में पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े संदिग्धों के पकड़ में आने के बाद अब यहां भी आतंकी कनेक्शन की आहट मिली है। मामले की जांच के दौरान लोनी की बॉर्डर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 1.17 लाख रुपये के पांच-पांच सौ के नकली नोट बरामद किए गए हैं।

दो आरोपी दिल्ली और एक नोएडा का है। इस गैंग का लीडर झारखंड से ही पूरे नेटवर्क को ऑपरेट करता है। वह अपना नाम नहीं बताता है और अलग-अलग नंबर से ही कॉल करता है। गैंग का एक गुर्गा नकली नोटों को मार्केट में चलाने के लिए पहुंचा देता था। इसके एवज में 30 फीसदी मुनाफा मिलता था। एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश का कहना है कि गैंग के तार पाकिस्तान और बांग्लादेश से जुड़े होने की आशंका है। जल्द और भी गिरफ्तारियां हो सकती है।

पुलिस के अनुसार, दो दिन पूर्व एक आइसक्रीम विक्रेता ने थाने में शिकायत की थी कि उसे एक व्यक्ति ने 500 का नकली नोट दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम के ठेले के पास निगरानी शुरू कर दी। संदेह के आधार पर बेहटा के रहने वाले अभिषेक के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर जांच की। इसके बाद पुलिस ने सुबोध कुमार शाह, रोहित और मुन्ना उर्फ हरीश को हिरासत में लिया।

#Ghaziabad #Loni #Police #FakeCurrency

1
88 views

Comment