हरियाणा के नूंह जिला जबरन धर्मांतरण के मामले में एक बार फिर से सुर्खियों में पंजाब की एक तलाकशुदा युवती को मेवात बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म धर्म परिवर्त
हरियाणा के नूंह जिला जबरन धर्मांतरण के मामले में एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस बार पंजाब की एक तलाकशुदा युवती को मेवात बुलाकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर अश्लील वीडियो बनाने, पैसे ऐंठन तथा जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला सामने आया हैं। जब युवती ने आरोपी युवक का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया। जिसके बाद अंजान युवती पूछताछ करते हुए फिरोजपुर झिरका शहर थाना पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती की शिकायत के आधार पर 'हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ़ ॲन्लॉफुल कन्वर्शन आफ रिलिजन एक्ट 2022' सहित दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।