दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल की टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के ‘मोस्ट वांटेड’ कमांडर शब्बीर अहमद लोन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। स्पेशल सेल की टीम ने लश्कर-ए-तैयबा के ‘मोस्ट वांटेड’ कमांडर शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा कश्मीरी को एक महीने लंबे ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी रविवार रात गाजीपुर इलाके में की गई, जहां पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त टीम ने उसे दबोचा।
जांच में सामने आया है कि लोन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर काम कर रहा था और उसने बांग्लादेश में लश्कर का एक सक्रिय मॉड्यूल तैयार किया था। इस नेटवर्क का मकसद भारतीय और बांग्लादेशी युवाओं को कट्टरपंथी बनाकर उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार करना था।