अवागढ़ में गैस वितरण व्यवस्था हुई सुदृढ़, घर-घर पहुंच रही सेवा
नगर क्षेत्र अवागढ़ में अब रसोई गैस वितरण व्यवस्था पहले से कहीं अधिक बेहतर और व्यवस्थित हो गई है। अवागढ़ इंडेन गैस सर्विस द्वारा उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारु रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए घर-घर डिलीवरी की सुविधा को प्रभावी ढंग से लागू किया गया है।
वितरण कार्य में लगे होकर (डिलीवरी कर्मी) नियमित रूप से उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर गैस सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे लोगों को अब एजेंसी या गोदाम तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इस पहल से खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी राहत मिली है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले गैस लेने में काफी समय और परेशानी होती थी, लेकिन अब सेवा में सुधार के चलते उन्हें समय पर गैस मिल रही है। साथ ही डिलीवरी कर्मियों का व्यवहार भी संतोषजनक बताया जा रहा है।
अवागढ़ इंडेन गैस सर्विस के इस प्रयास से क्षेत्र में सुविधा और संतोष का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह सेवा बेहतर बनी रहेगी।
रिपोर्टर: पंकज पाठक, AIMA रिपोर्टर