मुड़ियनखेड़ा में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर: बाइक सवार गंभीर घायल, चालक मौके से फरार
बिहार थाना क्षेत्र के मुड़ियनखेड़ा के समीप मंगलवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। घायल को इलाज के लिए एम्स (AIIMS) रायबरेली में भर्ती कराया करने के लिए एंबुलेंस से ले जाया जा रहा है, अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, जपसरा निवासी रामू सिंह (40) पुत्र राम विलास धानीखेड़ा से अपने घर लौट रहे थे। मुड़ियनखेड़ा के चंद्रिका टायर शॉप के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामू सिंह को गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने घायल की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से रामू सिंह को रायबरेली एम्स ले जाया जा रहा है
रामू सिंह की दो पुत्रियां हैं। उनके गंभीर रूप से घायल होने की खबर से परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।