महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का भव्य स्वागत
जनपद महराजगंज में नवागत पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के आगमन पर पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके महराजगंज पहुंचने पर ASP, CO सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि शक्ति मोहन अवस्थी इससे पहले DCP सेंट्रल नोएडा के पद पर तैनात थे, जहां से उनका स्थानांतरण महराजगंज के पुलिस अधीक्षक के रूप में किया गया है।
नवागत एसपी के आगमन पर धनेवा धनेई स्थित गेस्ट हाउस में उनका स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों द्वारा उन्हें बुके भेंट कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक के रूप में उनके कार्यभार संभालने के साथ ही जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।