logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अवागढ़ में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

अवागढ़ (एटा): जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर सोमवार को अवागढ़ नगर में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला।



शोभायात्रा का शुभारंभ जैन मंदिर से हुआ, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान महावीर की सुसज्जित प्रतिमा को रथ पर विराजमान किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली इस यात्रा में श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।



इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों ने भगवान महावीर के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया और बताया कि उनके सिद्धांत आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।



कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर शांति और सद्भावना का संदेश दिया।



रिपोर्टर: पंकज पाठक, AIMA रिपोर्टर

1315 views

Comment