logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उरई में रात्रि के समय हुई बारिश


उरई (जालौन), उत्तर प्रदेश।

जनपद मुख्यालय उरई में बीती रात मौसम ने अचानक करवट लेते हुए हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे दिनभर की उमस और बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। देर रात शुरू हुई बारिश कुछ समय तक रुक-रुक कर जारी रही, जिसके चलते तापमान में गिरावट देखी गई और वातावरण में ठंडक घुल गई।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती प्रभाव सक्रिय है, जिसके चलते कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई थी। इसी क्रम में उरई सहित आसपास के क्षेत्रों में भी रात के समय मौसम परिवर्तन देखने को मिला।

बारिश के कारण जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली, वहीं कुछ स्थानों पर जलभराव और फिसलन की स्थिति भी उत्पन्न हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के बीच फसलों को संभावित नुकसान को लेकर चिंता भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्च के अंतिम दिनों में हुई इस बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है, हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के इसी प्रकार अस्थिर रहने की संभावना जताई है।

रिपोर्ट: पंकज गुप्ता
जिला जालौन, उरई (उत्तर प्रदेश)

1
24 views

Comment