logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में पलटा, चालक की मौत, दो घायल

हुसैनगंज, फतेहपुर

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सातमील नहर मोड़ के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मोड़ते समय चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे नहर में जा गिरा। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और खुद ही बचाव कार्य में जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर में फंसे चालक व दो अन्य घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने चालक अरुण पासवान, निवासी ग्राम मालीपुर (थाना हुसैनगंज), को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घायलों का उपचार जारी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

19
1166 views

Comment