logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला तीन की मौके पर मृत्यु मिर्जापुर

अहरौरा चुनार मार्ग पर मंगलवार की सुबह लगभग 06.30 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम रोशनहर हाइवे के पास ट्रेलर संख्याःUP65LT8115 द्वारा मोटरसाइकिल संख्याःUP63Y5203 को टक्कर मार दिया गया, जिससे मोटरसाइकिल सवार वेदवती पत्नी अशोक कुमार बिन्द उम्र करीब 28 वर्ष, अनुराग पुत्र चन्द्रवती बिन्द उम्र करीब 19 वर्ष व अनमोल बिन्द पुत्र अशोक कुमार उम्र करीब 05 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम सोनपुर (अहिरूपुर) थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर की मौके पर मृत्यु हो गयी।

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों घर से बच्चे की झाड़ फूक कराने के लिए बाइक से घाटमपुर जा रहे थे जैसे ही रोशनहर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दिया जिससे तीनों की मौके पर मृत्य हो गई।
दुर्घटना के बाद शवों का दूर-दूर तक बिखराव हो गया जिससे उनकी पहचान कर पाना भी बेहद मुश्किल हो गया था।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा लेकिन उपस्थित ग्रामीणों व परिजन द्वारा सड़क मार्ग जाम कर उच्च अधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे, मौके पर उपस्थित ग्रामीणों व परिजनों व पुलिस अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता के उपरांत भी जाम नहीं खोलने तथा शवों को पोस्टमार्टम भेजने से मना कर दिया गया, जिसकी सूचना पर उपजिलाधिकारी चुनार, क्षेत्राधिकारी चुनार,क्षेत्राधिकारी मड़िहान मौके पर पहुंच गए ।
उपजिलाधिकारी चुनार के द्वारा सरकार द्वारा जारी उचित मुआवजा का आश्वासन दिया गया उसके बाद तब जाकर ग्रामीणों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने व जमा खोलने पर सहमत हुए । लगभग 4 घंटे मार्ग जाम रहा
स्थानीय पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त ट्रेलर को कब्जा में ले लिया गया है तथा व शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही में जुट गई।

0
0 views

Comment