logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरसीवां में 14 अप्रैल को भव्य सर्वदलीय शोभायात्रा — बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण नमन

चित्रसेन घृतलहरे, AIMA MEDIA//भारत की महान विभूति, मानवता के प्रतीक और आधुनिक भारत के निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सरसीवां में भव्य सर्वदलीय शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के सभी समाज, संगठन और दलों की गरिमामयी उपस्थिति में निकाली गई यह शोभायात्रा सामाजिक सौहार्द और समानता का अद्भुत संदेश देती नजर आई।
सुबह से ही सरसीवां में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई। डीजे, झाँकी, बैनर-पोस्टरों और नारों से गूंजते इस आयोजन में हर उम्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभा यात्रा में “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” और “जय संविधान – जय भारत – जय भीम” के नारे गूंजते रहे।
स्थानीय बुद्धिजीवियों ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें मानवता, समान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की शिक्षा देता है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने संकल्प लिया कि संविधान की रक्षा और सामाजिक समानता के लिए सदैव एकजुट रहेंगे।
शोभायात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शांति, सद्भाव और अनुशासन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
14 अप्रैल — सरसीवां एकता, जागरूकता और संविधान सम्मान का प्रतीक बना रहा।
जय भीम | जय संविधान | जय भारत

10
164 views

Comment