logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी, आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर।
थाना पुवायां क्षेत्र के मोहल्ला शास्त्रीनगर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने वाले आरोपी को स्थानीय लोगों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया सरिया भी बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र सिंह के निर्माणाधीन मकान के बाहर निर्माण सामग्री रखी हुई थी। इसी दौरान एक युवक सरिया चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहा था। आसपास के लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और मकान मालिक को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी की पहचान टकेली गांव निवासी आलोक वर्मा उर्फ अरविंद के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0
35 views

Comment