दो बहनों ने रचा इतिहास, कक्षा में प्रथम आकर सेंट्रल अकादमी जानकीपुरम विस्तर लखनऊ और क्षेत्र का बढ़ाया मान
लखनऊ (उत्तर प्रदेश):
नोनापार गाँव जिला देवरिया की दो प्रतिभाशाली बहनों ने अपनी मेहनत और लगन से सेंट्रल अकादमी जानकीपुरम विस्तर में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, गाँव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कुछ दिन पूर्व वैष्णवी राज तिवारी, जो कि सेंट्रल एकेडमी, जानकीपुरम एक्सटेंशन, लखनऊ की छात्रा हैं, ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित किया था। अब उनकी छोटी बहन ईवा राज तिवारी ने भी उसी विद्यालय में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.92% प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
ईवा की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मैडम ने उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं लेडीज एकेडमी के प्रबंध निदेशक विपिन गुप्ता ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बताया कि ईवा पिछले पाँच वर्षों से संगीत एकेडमी में भी लगातार टॉपर रही हैं।
ईवा और वैष्णवी के पिता श्री राज तिवारी पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी, वरिष्ठ विधिक सलाहकार (भारतीय वायुसेना एसोसिएशन) एवं मानवाधिकार से जुड़े हुए हैं। उनकी माता प्रिया तिवारी रामेश्वरम इंटरनेशनल एकेडमी में हिंदी की अध्यापिका हैं। परिवार की शैक्षिक पृष्ठभूमि भी अत्यंत प्रेरणादायक है—उनकी दादी पूर्व उप प्रधानाचार्या रह चुकी हैं और दादाजी भारतीय सेना में सेवा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी भी रह चुके हैं।
जब ईवा राज तिवारी से उनके भविष्य के लक्ष्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह आगे चलकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं, ताकि देश की सेवा कर सकें और विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में योगदान दे सकें।
इन दोनों बहनों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और सभी लोग उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।