logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मऊ दरवाजा थाना बना आधुनिक: साइबर हेल्प डेस्क व किड्स जोन का डीआईजी हरिश्चंद्र ने किया लोकार्पणआज आदर्श थाना मऊ दरवाजा, जनपद फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के भवन

आज आदर्श थाना मऊ दरवाजा, जनपद फतेहगढ़ फर्रुखाबाद के भवन के सुंदरीकरण, साइबर हेल्प डेस्क एवं किड्स जोन का भव्य लोकार्पण पुलिस महानिदेशक कानपुर परिक्षेत्र श्री हरिश्चंद्र (आईपीएस) द्वारा किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष अजब सिंह, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक ने थाने के नव रूप का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयासों से पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है। साइबर हेल्प डेस्क की स्थापना से आम नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सहायता मिलेगी। वहीं किड्स जोन बच्चों के लिए एक सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा, जिससे वे पुलिस व्यवस्था को सकारात्मक रूप में समझ सकें।

अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को जनता के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रहते हुए बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। यह पहल क्षेत्र में आधुनिक एवं जनहितकारी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

0
0 views

Comment