logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

20 अप्रैल से शुरू होगा माॅडल रोड का निर्माण रिपोर्टर राम कुमार गुप्ता

20 अप्रैल से शुरू होगा मॉडल रोड का निर्माण

माजन मोड से इंदिरा चौक नवजीवन विहार तक मिलेगा सुगम रास्ता डिवाइडर एवं फुटपाथ का किया जाएगा सौंदर्य करण

डीएमएफ फंड से सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 35 लाख की राशि की मिली थी स्वीकृति

वाटर पाइपलाइन एवं सीवरेज लाइन के कार्य में धीमी प्रगति आने पर कलेक्टर ने संविदाकार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

सिंगरौली 31 मार्च 2026 / शहर की प्रमुख मॉडल रोड माजन मोड से नवजीवन विहार इंदिरा चौक तक के रोड का निर्माण कार्य 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा एवं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। 9 करोड़ 35 लाख की लागत से डीएमएफ फंड की राशि से होने वाले मॉडल रोड के निर्माण कार्य के पूर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक के दौरान मुख्य सड़क में डाली जा रही सीवरेज एवं वाटर सप्लाई की पाइपलाइन सहित गैसपाइप लाइन के निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली गई। सीवरेज एवं वाटर सप्लाई पाइपलाइन के कार्य की धीमी प्रगति पर एवं बैठक के दौरान दोनों एजेंसियों के प्रोजेक्ट मैनेजर की अनुपस्थित होने पर कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि यह शासन की महत्वाकांक्षी योजना है समय पर कार्य पूर्ण कराया जाए । जिसके सम्बन्ध में नगर निगम के आयुक्त ने कहा कि सीवर एवं वाटर सप्लाई पाइपलाइन के कार्य जो मॉडल रोड में चल रहें हैं उन्हें सम्बंधित एजेंसियां 20 दिवस में पूर्ण कर लेंगी तथा गैस पाइप लाइन का निर्माण कार्य 30 दिवस में पूर्ण कर लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क का निर्माण निर्धारित समय सीमा में 30 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मॉडल रोड का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए। डिवाइडर एवं फुटपाथ के साथ साथ अच्छी लाइटिंग एवं प्लांटेशन कर सौंदर्यकारण का कार्य भी किया जाए। एवं रोड निर्माण के लिए कोई अतिक्रमण हो तो उसे भी हटाने की कार्रवाई की जाए।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य के पूर्व शहर के व्यापारी संघ के साथ भी अपने स्तर पर बैठक आयोजित कर निर्माण कार्य के संबंध में अवगत कराएं तथा निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के संबंध में संबंधित एसडीएम, थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी के साथ बैठक आयोजित किया जाए। बैठक के दौरान नगर निगम के आयुक्त सविता प्रधान , कार्यपालन यंत्री संतोष पांडेय सहित नगर निगम के इंजीनियर उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

0
99 views

Comment