प्रेस विज्ञप्ति
*आयुक्त श्री क्षत्रिय ने प्रधानमंत्री आवास एवं नाली निर्माण कार्यों जल्द पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश*
*0 किया गया शहर में चल रहे ना
प्रेस विज्ञप्ति
*आयुक्त श्री क्षत्रिय ने प्रधानमंत्री आवास एवं नाली निर्माण कार्यों जल्द पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश*
*0 किया गया शहर में चल रहे नाली निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत घरों का निरीक्षण*
*रायगढ़।* नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय द्वारा आज शहर में संचालित विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (मोर जमीन मोर मकान) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का मैदानी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और समय पर आवास पूर्ण करने की अपील की।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ऐसे हितग्राहियों के घरों तक पहुंचकर निरीक्षण किया, जिनका आवास स्वीकृत हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है या बंद हो गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी हितग्राही शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ एवं पूर्ण करें, ताकि योजना का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान जिन हितग्राहियों से संपर्क किया गया, उनमें रविशंकर चौहान, दुर्जन सिंह चौहान, सुशीला भारती, संध्या भारद्वाज, जगदीश पांडे, विष्णु शर्मा एवं निर्मला बंजारे शामिल हैं। आयुक्त ने निर्माण कार्य बंद करने वाले हितग्राहियों को समझाइश देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई भी की जा सकती है। आयुक्त श्री क्षत्रिय ने ढिमरापुर चौक, मुख्य मार्ग, कार्मेल स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे नाली निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित ठेकेदार को कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए आयुक्त श्री क्षत्रिय ने विशेष रूप से शहर के जलभराव संभावित क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपालन अभियंता श्री अमरेश लोहिया सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर वर्षा ऋतु में किसी भी प्रकार की जलभराव की समस्या उत्पन्न न होने दी जाए।
आयुक्त श्री क्षत्रिय ने कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित सभी विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों एवं संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे योजनाओं का लाभ लेने में सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर के विकास में सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार, उपाभियंता एवं सफाई दरोगा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।