महावीर जयंती उत्सव हर्ष उल्लास के साथ संपन्न
📰 महावीर जयंती उत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न 📰
महावीर जयंती के पावन अवसर पर नगर में भव्य एवं श्रद्धामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिन शासन महिला मंडल को शायकाल आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।
मंदिर प्रांगण में भगवान महावीर के झूला पालन का सुंदर एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही, बच्चों द्वारा प्रस्तुत संस्कारयुक्त एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के उपरांत समस्त जैन समाज के लिए स्नेहपूर्वक भोजन की व्यवस्था जैन वाटिका में की गई, जहां बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम एवं एकता का परिचय दिया।
इस प्रकार महावीर जयंती का यह उत्सव अत्यंत भक्ति, उत्साह और सामाजिक समरसता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 🙏