एयरपोर्ट का कायाकल्प: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी
आज 31 मार्च 2026
एयरपोर्ट का कायाकल्प: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि महाराणा प्रताप एयरपोर्ट (डबोक) का नया टर्मिनल बिल्डिंग इसी साल (2026) बनकर तैयार हो जाएगा।
बजट: करीब 887 करोड़ रुपये की लागत से यह टर्मिनल बन रहा है।
सुविधा: नया टर्मिनल 40,000 वर्ग मीटर में फैला होगा और एक साथ 2,050 यात्रियों को हैंडल कर सकेगा।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स: सरकार एयरलाइंस कंपनियों से बात कर रही है ताकि जल्द ही उदयपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू की जा सकें।