लखनऊ बसपा की अहम बैठक में संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन
लखनऊ स्थित बहुजन समाज पार्टी के पार्टी कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद मायावती ने की
इस बैठक में उत्तर प्रदेश स्टेट व जिला कमेटी के सभी छोटे बड़े वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए बैठक को संबोधित करते हुए मायावती ने पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने पार्टी की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
बैठक के दौरान सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए चल रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई। पदाधिकारियों से अब तक दिए गए टारगेट की प्रगति रिपोर्ट ली गई और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए
आगामी चुनावों को देखते हुए मायावती ने संगठन को और अधिक सक्रिय व संगठित बनाने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जनजन तक पहुंचाएं, ताकि चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें
बैठक में अनुशासन सक्रियता और जमीनी पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर देते हुए कई अहम रणनीतिक निर्णय भी लिए गए।