लखनऊ से राज्यसभा और विधान परिषद पहुंचने वाले बहुत हैं काम करने वाले नहीं
लखनऊ से राज्यसभा और विधान परिषद पहुंचने वाले बहुत हैं काम करने वाले नहीं
राज्यसभा सभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा, बृजराज, संजय सेठ, MLC डॉ महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, रामचंद्र प्रधान यह सारे नाम जो लिखे गए हैं उनकी एक खासियत है कि सभी मनोनीत सांसद और विधायक हैं। यह सभी लखनऊ के कोटे से राज्यसभा और विधान परिषद में पहुंचे हैं। किसी भी विकास कार्य के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में यह मंच पर बैठते हैं। इनको पूरे सम्मान के साथ बुलाया जाता है। मगर पुराने लखनऊ की बदहाली में इनमें से किसी एक से भी सवाल नहीं पूछा जाता। इनको विधायक निधि और सांसद निधि मिलती है। इनके पास अधिकारियों को चिट्ठी लिखकर और निर्देश देकर काम करने की ताकत है। इसके बावजूद यह लोग अपनी ताकत का इस्तेमाल नहीं करते हैं। मंचों पर प्रतिष्ठा पाने में अव्वल और लोगों की समस्या सुनने में आखिरी पायदान पर खड़े नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट आप देख लीजिए ऐसा लगेगा कि इन लोगों से बड़ा समाज सुधारक और समाज देश की चिंता करने वाला कोई नहीं। मगर वास्तविकता यह है कि यह अपने शहर की धरोहर का भी ख्याल नहीं रख पा रहे हैं जिसका नाम है पुराना लखनऊ। इन सभी बड़े बड़े नेताओं में से एक ने भी पिछले कुछ दिनों में पुराने लखनऊ के लिए एक भी प्रयास नहीं किया है। डॉ दिनेश शर्मा भले ही कुछ जगह लोकार्पणों शिलान्यास समारोह में नजर आए बाकी सारे तो पुराने लखनऊ को मानो जानते भी नहीं हैं। चौक चौपटिया, ठाकुरगंज, सआदतगंज, वजीरगंज, अकबरी गेट, नखास, मौलवी गंज, अमीनाबाद, कैसरबाग के लोग इसे भी सवाल पूछ सकते हैं।
Syed Afzal Ali shah
Lucknow