logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पाकबड़ा नगर पंचायत के नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण तहसील सदर मुरादाबाद में 1 अप्रैल को

जिलाधिकारी के आदेश पर सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
मुरादाबाद/पाकबड़ा:
नगर पंचायत पाकबड़ा के नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 01 अप्रैल 2026 को तहसील सदर मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में नगर पंचायत कार्यालय द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर सूचना दी गई है।
पत्र में बताया गया है कि जिलाधिकारी मुरादाबाद के निर्देशानुसार नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे आयोजित होगा और सभी संबंधित सदस्यों को समय से उपस्थित रहने को कहा गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार का बयान:
सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार ने कहा कि नगर पंचायत में पारदर्शिता और विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए नामित सदस्य जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

18
1004 views

Comment