logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

3-4 अप्रैल को पुनः राजस्थान में होगी बरसात बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

*राजस्थान मौसम अपडेट 31 मार्च*

* पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी-बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राज में सर्वाधिक बारिश 34mm लाडपुरा, कोटा में व पश्चिमी राज के मूंडवा, नागौर में 24mm दर्ज की गई है।

* आज 31 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी (30-40Kmph) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

* 1 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को रात्रि के समय जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी जिलों व आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

* *अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना। अगला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की प्रबल संभावना है।*

* 3-4 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में पुनः तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की प्रबल संभावना है।


*विशेष कृषि मौसम सलाह*
* खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंडियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

मौसम विज्ञान केंद्र
जयपुर

0
0 views

Comment