logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एटा में बड़ा पुलिस फेरबदल: श्याम नारायण सिंह लखनऊ तबादला, इलामारन बने नए एसएसपी...



एटा, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सोमवार की शाम आईपीएस अधिकारियों के किए गए स्थानांतरण के क्रम में एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह का लखनऊ तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर मऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक इलामारन जी को एटा जनपद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बनाकर भेजा गया है।

बताया जाता है कि एटा के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी उत्तर प्रदेश कैडर में 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह मऊ जिले में एसपी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह अमेठी जिले में 20 महीने तक पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इलामारन जी अपनी न्यायप्रिय, सक्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वह जनता के बीच सामंजस्य बनाकर बेहतर तरीके से कार्य करने वाले एवं कानून व्यवस्था के प्रति बेहद संवेदनशील अधिकारी माने जाते हैं।

आईपीएस परीक्षा पास करने से पूर्व इलामारन जी ने पशु चिकित्सा विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट किया है। मूल रूप से वह तमिलनाडु राज्य के निवासी बताए जाते हैं।

0
170 views

Comment