रिटायर्ड होने वाले पुलिस कर्मी को बहराइच पुलिस अधीछक ने उपहार देकर की अंतिम विदाई
*प
- सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी गण को उपहार भेंट कर दी गई विदाई-
आज दिनांक 31.03.2026 को 03 पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर "पुलिस लाइन सभागार" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार दूबे, उ0नि0 श्री राजेश शाही व मुख्य आरक्षी चालक श्री सुदेश कुमार को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
*सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी गण-*
1. उ0नि0 श्री सुरेन्द्र कुमार दूबे
2. उ0नि0 श्री राजेश शाही
3. मुख्य आरक्षी चालक श्री सुदेश