सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कार्रवाई करते
सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चाँदनी पत्नी नौशाद निवासी लहियागढ़ को हौजखेड़ी-चिलकाना मार्ग से पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना कुतुबशेर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।