logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महावीर जयंती पर सरपंच संघ कुसमी की नई कार्यकारिणी घोषित, महिलाओं की सशक्त भागीदारी.!


कुसमी/बलरामपुर(मोहम्मद खालिद)

बलरामपुर जिले में सरपंच संघ जनपद पंचायत कुसमी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष इंजिनियर ने आज महावीर जयंती के पावन अवसर पर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
घोषित कार्यकारिणी में अनुभवी एवं नवनिर्वाचित सरपंचों को समुचित स्थान दिया गया है, साथ ही महिलाओं की सक्रिय एवं पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की गई है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जा सके।
👉कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
सचिव के रूप में रायमुनी पैकरा, उपाध्यक्ष के रूप में विनय खलखो एवं बेलाश पैकरा, कोषाध्यक्ष के रूप में महेंद्र पैकरा तथा उप कोषाध्यक्ष के रूप में अजित कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सह सचिव के रूप में अनिल कुमार एवं मानमती देवी, संयुक्त सचिव के रूप में विमल मिंज एवं पूनम सुभा, संगठन सचिव के रूप में सुनीता नगेसिया एवं रंजीत एक्का को नियुक्त किया गया है।
समन्वयक के रूप में राजेश एक्का, मीडिया प्रभारी के रूप में श्री फेकुंदर नाग एवं शिवन करकेट्टा, प्रवक्ता के रूप में धर्मेन्द्र उरांव तथा मुख्य सचेतक के रूप में प्रभु बेसरा को जिम्मेदारी दी गई है।
सलाहकार मंडल में अनीता टोप्पो, सुनीता नागवंशी एवं सतीश कुमार को शामिल किया गया है।
👉कार्यकारिणी सदस्य:
संजीता, सरिता नाग, मनीता कुजूर, निर्मला टोप्पो, मिलापति, सपना, कमलशाय, कुंवर साय पैकरा, आशा टोप्पो, करठी देवी, कुंवर साय एवं झगर लकड़ा को सदस्य बनाया गया है।
👉संरक्षक सदस्य:
लल्लू राम, शर्मेंद्र नगेसिया, रमेश नगेसिया, सुगंती देवी, रंगीता कुमारी, पार्वती बेक एवं नवीनता भगत को संरक्षक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
अध्यक्ष संतोष इंजिनियर ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने, सरपंचों की समस्याओं के समाधान एवं संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगा।

75
1887 views

Comment