logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लालकुर्ती के सौंणे राम दास जैस लाल मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हुआ भव्य भंडारा



*लालकुर्ती के सौंणे राम दास जैस लाल मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हुआ भव्य भंडारा*
मेरठ - लालकुर्ती स्थित सौंणे राम दास जैस लाल मंदिर में 18 देवी देवताओं के नव विग्रहों का पूजन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिनांक 25 मार्च से चल रहा है इसी क्रम में अंतिम चरण में दिनांक 31 मार्च को सभी नव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य भंडारे प्रसाद का आयोजन किया गया । समारोह में भारी संख्या में धर्मप्रेमियों ने सहभागिता दी । पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड सुनील वाधवा व भाजपा नेत्री व निवर्तमान उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड बीना वाधवा द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । ,रमेश चौधरी जयकिशन चुघ अमोल गम्भीर, राजीव वाधवा आदि ने सभी को प्रसाद वितरित किया कार्यक्रम का संचालन मनमोहन भल्ला द्वारा किया गया ।
मंदिर समिति के सदस्य रमेश चौधरी व सुनील वाधवा ने बताया के 25 मार्च से चल रहे उक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 29 मॉर्च को मूर्ति स्थापना व शोभा यात्रा निकाली गई व 30 मार्च को रात्रि 8 बजे से संत नीरज मणि जी का सत्संग का आयोजन किया गया जिसके उपरांत 31 मार्च को दोपहर 12 बजे से भोग प्रसाद व भंडारा वितरण का कार्यक्रम किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण चौधरी कंवर भान वाधवा, ललित चौधरी, प्रवीण चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, सुभाष वाधवा, महेंद्र वाधवा, गुलशन वाधवा, जयकिशन चुघ, सुभाष वाधवा , भूषण वाधवा, राजीव वाधवा , अमोल गम्भीर, श्रवण अरोरा, नरेंद्र अरोरा, सतपाल गम्भीर, सतपाल पपड़ेजा, लोकेश गम्भीर, नरायन दास चुघ, प्रभु दयाल लाम्बा, श्याम लाल मिर्ग , प्रेम लाम्बा श्याम वाधवा , सुरेश वाधवा आदि का सहयोग रहा ।

54
4603 views

Comment