logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान का बेटा साइंस में चमका, 99% अंक हासिल सियाणा (रामसिंह महेचा) राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो चुका

किसान का बेटा साइंस में चमका, 99% अंक हासिल

सियाणा (रामसिंह महेचा)
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित हो चुका है। इस वर्ष साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
साइंस स्ट्रीम में मनोहर लाल खत्री ने 99% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उन्होंने 3 विषयों में 100 में 100 अंक हासिल किए, जबकि कुल 4 विषयों में पूरे अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की।
वहीं आर्ट्स संकाय में डिंपल सुथार ने 98.80% अंक प्राप्त कर जालोर जिले का गौरव बढ़ाया।
इस वर्ष कुल परिणाम प्रतिशत पिछले साल के मुकाबले थोड़ा कम रहा। वर्ष 2026 में आर्ट्स का परिणाम 97.54%, कॉमर्स का 98.50% और साइंस का 97.52% दर्ज किया गया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने परिणाम की आधिकारिक घोषणा की।

सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

76
2132 views

Comment