logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अश्विनी भिडे बनीं बीएमसी की नई आयुक्त, सांगली की बेटी को बड़ी जिम्मेदारी

मुंबई: सूत्र
मुंबई महानगर की प्रशासनिक व्यवस्था को नया नेतृत्व मिल गया है। कुशल प्रशासक और “मेट्रो वूमन” के नाम से प्रसिद्ध अश्विनी भिडे को ब्रिहन्मुंबइम्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ महाराष्ट्र के सांगली जिले में भी खुशी की लहर है।
सांगली जिले के शिराला तालुका से ताल्लुक रखने वाली अश्विनी भिडे अपने सख्त लेकिन प्रभावी प्रशासनिक फैसलों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने अब तक के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है। खासतौर पर मुंबई मेट्रो प्रोजेक्ट में उनके योगदान के कारण उन्हें “मेट्रो वूमन” की पहचान मिली।
बीएमसी जैसे देश के सबसे समृद्ध और महत्वपूर्ण नगर निकाय की जिम्मेदारी संभालना किसी भी अधिकारी के लिए बड़ी चुनौती मानी जाती है। मुंबई जैसे महानगर में बुनियादी सुविधाओं, ट्रैफिक, स्वच्छता और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं को हल करना प्राथमिकता होती है। ऐसे में अश्विनी भिडे के अनुभव और कार्यशैली से शहर को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से भी उनकी नियुक्ति का स्वागत किया जा रहा है। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में मुंबई में विकास कार्यों को गति मिलेगी और प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ेगी।
सांगली के शिराला तालुका की इस बेटी ने एक बार फिर अपने कार्य से पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर में गर्व का माहौल है और उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

87
2374 views

Comment