म्युनिसिपल कॉलेज राउरकेला का वार्षिक उत्सव संपन्न
राउरकेला स्मार्ट सिटी में स्थित शहर का प्रतिष्ठित कालेज
"म्युनिसिपल कॉलेज राउरकेला" का सालाना वार्षिक उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। प्रोफेसर चंद्रलेखा पंडा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय दीप्ति रंजन मोहंती ने दिया, जबकि अध्यक्ष हरिहर दाश ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बृजेश कुमार रॉय ने कहा कि विद्यार्थीयों को शिक्षा लेने के साथ-साथ अपने भीतर समाज,परिवेश और देश हित में कार्य करने का आचरण विकसित करना चाहिए।
इस कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि कालेज के पुर्व अध्यक्ष डॉ. सनातन प्रधान ने कहा कि सही शिक्षा से व्यक्ति के समग्र विकास होता है, जो एक स्वस्थ्य समाज और एक विकसित देश निर्माण का एक जरिया है और यह एक जिवन साधना भी है। मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए प्रोफेसर समर मुदुली ने कहा कि विद्यार्थी ज्ञान के ज़रिए उत्साहित होने और सफलता पा सकते हैं। प्रोफेसर विजय पाढी ने सालाना रिपोर्ट पढ़ी, जबकि अर्घदीप बनर्जी ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। राउत राय, आशीर्वाद माझी, शिल्पी लाकड़ा ने विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण करने में मदद की, जबकि डॉ. दिव्या कांति बिलुंग, सत्य रंजन राउत, निखिल स्वाईं ने कार्यक्रम के उत्कृष्ट संचालन में अहम योगदान दिया।
कालेज के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में कालेज के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।