logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रसोई गैस वितरण में मनमानी का आरोप, उपभोक्ता दर-दर भटकने को मजबूर।

झालरापाटन 31 मार्च। क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा और उन्हें कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

उपभोक्ताओं एवं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 25 दिन की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। ओटीपी आने के बाद भी वाउचर बनाने में देरी की जा रही है और उपभोक्ताओं को सुबह-शाम एजेंसी के चक्कर कटवाए जा रहे हैं।

इस संबंध में उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।

10
284 views

Comment