शराबी युवक ने मंदिर में घुसकर की तोड़फोड़, मूर्ति खंडित
फतेहपुर
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कापिल के डहरिहा तालाब के किनारे स्थित शिव मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अर्धविक्षिप्त बताए जा रहे शराब के नशे में धुत युवक विजय कुमार (पुत्र स्व. शिवप्रकाश) मंदिर के अंदर घुस गया और वहां रखी मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों की मदद से खंडित मूर्ति को पुनः स्थापित कराया गया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति सामान्य हो गई।