क्षत्रिय भोमिया राजपूत समाज के भाई-बहन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, शानदार अंक प्राप्त
सियाणा (रामसिंह महेचा)
बागरा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नागणी निव
क्षत्रिय भोमिया राजपूत समाज के भाई-बहन ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, शानदार अंक प्राप्त
सियाणा (रामसिंह महेचा)
बागरा क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नागणी निवासी मालम सिंह दहियावत के पुत्र-पुत्री ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रीतिका, पुत्री मालम सिंह दहियावत ने Happy Children School, बागरा से PCB वर्ग में 86% अंक प्राप्त किए हैं। वहीं उनके भाई युवराज सिंह, पुत्र मालम सिंह दहियावत ने भी इसी विद्यालय से PCB वर्ग में 85.60% अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की।
दोनों भाई-बहन की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, विद्यालय स्टाफ व क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
साथ ही, इस उत्कृष्ट परिणाम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूडसी का भी उल्लेखनीय योगदान रहा है, जहां से विद्यार्थियों ने निरंतर बेहतर परिणाम देकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777