अहमदाबाद के नारणपुरा इलाके में गेस सिलिंडर बलास्ट हुआ,
धमाका इतना जोरदार था कि इमारत का लोहे का दरवाजा भी टूटकर सामने वाली इमारत से जा टकराया। इसके साथ ही पास की दो इमारतों की खिड़कियां भी टूट गईं। एम्बुलेंस में बैठे झुलसे हुए लोगों का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई कांप उठता है।
घटना के बारे में पहले व्यक्ति ने बताया, "हम भयानक आवाज से दंग रह गए, ऐसा लगा जैसे कोई बम फट गया हो। जलते हुए घर से लगभग पांच लोग बाहर भागे और हम उन्हें अस्पताल ले गए। उसी समय भास्कर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की, जहां उन्हें कुछ भयावह और चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिले।"