logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*माय छोटा स्कूल, नई दिल्ली का फ्रेंचाइजी ब्रांच नारायणस माय प्ले स्कूल कबड़ाघाट, दरभंगा का वार्षिकोत्सव आयोजित*

*माय छोटा स्कूल, नई दिल्ली का फ्रेंचाइजी ब्रांच नारायणस माय प्ले स्कूल कबड़ाघाट, दरभंगा का वार्षिकोत्सव आयोजित*


*नारायणस माय प्ले स्कूल में सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं मानवीय मूल्य का भी दिया जाता है ज्ञान- डॉ चौरसिया*

*प्ले स्कूल की शिक्षिकाएं अनुभवी, समर्पित एवं परिश्रमी जो बच्चों के मार्गदर्शक एवं पारिवारिक सदस्य जैसी- डॉ अंजू*

इंटरनेशनल एजुकेशन फॉर एवरीवन के सिद्धांत पर कार्यरत नई दिल्ली के माय छोटा स्कूल का फ्रेंचाइजी ब्रांच नारायणस माय प्ले स्कूल कबड़ाघाट, दरभंगा का 'वार्षिकोत्सव सह वर्गारंभ समारोह' आयोजित किया गया। स्कूल की निदेशक डॉ अंजू कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माय छोटा स्कूल, दरभंगा के मैंटर डॉ आर एन चौरसिया, प्रिंसिपल अनुपम कुमारी, शिक्षिका वैष्णवी कुमारी, शिक्षक प्रियांशु कुमार तथा सहायिका पूजा कुमारी के साथ ही बच्चे बच्चियां- खुशी पंसारी, आदित्य अग्रवाल, देवर्ष, विन्द शेखर कुमार, श्रेयस कश्यप एवं अयांश अग्रवाल, अभिभावक- कृति पंसारी, अनुराधा अग्रवाल, प्रशांत कुमार झा, बबीता अग्रवाल, अमन कुमार, फूल कुमार यादव, डॉ माधवी कुमारी तथा अन्नुराधा आदि उपस्थित थे।
समारोह का उद्घाटन करते हुए डॉ आर एन चौरसिया ने कहा कि प्ले स्कूल खेल आधारित शिक्षा पर जोर देता है जो 'लर्निंग बाय डूइंग' या 'प्ले बेस्ड लर्निंग' पर आधारित होता है। इसका उद्देश्य बच्चों को परिवार जैसा सुरक्षित एवं अपनापन वाला वातावरण देना, ताकि बच्चों की आधारशिला मजबूत की जा सके। कहा कि यह स्कूल छोटा, शांत एवं स्वच्छ-सुंदर वातावरण में स्थित है, जहां सिर्फ पढ़ाई नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन एवं मानवीय मूल्यों का भी ज्ञान दिया जाता है।
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ अंजू कुमारी ने कहा कि शिक्षक एवं अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चे शिक्षा प्राप्ति में अच्छे से आगे बढ़ते हैं। ये हमारे देश के भविष्य हैं, जिन्हें कड़ाई से नहीं, बल्कि प्रेमपूर्वक अच्छे ज्ञान एवं अनुशासन सिखाया जा सकता है। आज के बच्चों के साथ जोर जबरदस्ती कतई उचित नहीं है। कहा कि यहां के छोटे-छोटे बच्चे खेलते-कूदते एवं हंसते-गाते पढ़ाई करते हैं। इस स्कूल की शिक्षिकाएं अनुभवी, समर्पित, परिश्रमी एवं दयालु हैं जो बच्चे के मार्गदर्शक एवं पारिवारिक सदस्य जैसी हैं। स्वागत करते हुए प्रिंसिपल अनुपम कुमारी ने कहा कि हमारे यहां खेलकूद की अच्छी व्यवस्था है। स्कूल में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती हैं। पर्व-त्यौहार एवं राष्ट्रीय उत्सवों को बच्चे एवं शिक्षक उत्साह पूर्वक मानते हैं। स्कूल द्वारा आज सभी बच्चों का वार्षिक रिजल्ट भी उनके अभिभावकों को प्रदान किया गया। संचालन करते हुए शिक्षिका वैष्णवी कुमारी ने स्कूल के सभी बच्चों के प्रोग्रेस रिपोर्ट पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्कूल में व्यावहारिक ज्ञान सरल तरीके से सिखाए जाते हैं, जिससे बच्चे स्वत: ही आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन जाते हैं। स्कूल में होली, दिवाली, रक्षाबंधन, नववर्ष, स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के साथ ही हर बच्चे का जन्म दिवस आदि के अवसर पर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर अभिभावकों की ओर से डॉ माधवी कुमारी, अनुराधा अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, फूल कुमार यादव तथा कृति पंसारी आदि ने स्कूल के अनुभवों को विस्तार से व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रशांत कुमार झा ने किया।

1
13 views

Comment