प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बदली तस्वीर, पीएम श्री विद्यालय बागरा का ऐतिहासिक परिणाम
सियाणा (रामसिंह महेचा)
सरकारी विद्यालयों के परिणाम को लेकर अक्सर
प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बदली तस्वीर, पीएम श्री विद्यालय बागरा का ऐतिहासिक परिणाम
सियाणा (रामसिंह महेचा)
सरकारी विद्यालयों के परिणाम को लेकर अक्सर उठने वाले सवालों के बीच बागरा स्थित पीएम श्री विद्यालय ने इस बार ऐतिहासिक सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय में अब तक इतना उत्कृष्ट परिणाम कभी सामने नहीं आया था, लेकिन प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ के पदभार संभालने के बाद शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
प्रधानाचार्य राठौड़ के नेतृत्व में विद्यालय में अनुशासन, नियमित मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। इसी का परिणाम है कि कक्षा 12वीं के घोषित परिणाम में छात्रा रेणुका पुत्री श्री राजेश सुथार ने 97.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे बागरा क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञान वर्ग (Science) – 100% परिणाम रेणुका – 97.60%, अनुष्का – 96.60%
कैलाश – 94.60% कुल परीक्षार्थी: 30
प्रथम श्रेणी: 30 (सभी उत्तीर्ण)
कला वर्ग (Arts) – शानदार प्रदर्शन कार्तिक कुमार – 84.40% कैलाश कुमार – 84.20% अमीर खान – 79.20% कैसा राम – 79.20% कुल परीक्षार्थी: 46
प्रथम श्रेणी: 38 द्वितीय श्रेणी: 08 इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताते हुए प्रधानाचार्य एवं स्टाफ की सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और सही दिशा मिलने पर सरकारी विद्यालय भी उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं।
रेणुका सहित सभी विद्यार्थियों की सफलता यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और लगन के बल पर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी उच्च स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं स्टाफ साथियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777