पाकबड़ा में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
मोहल्ला मुल्लानो वाला में घटना से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
पाकबड़ा (मुरादाबाद): नगर पंचायत पाकबड़ा के मोहल्ला मुल्लानो वाला स्थित बगिया के पास एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
सूचना मिलने के बाद पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।