दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, रामपुर में दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या कर देने के अभियोग में 3 गिरफ्तार ।
पीड़ित की सूचना पर वादी
दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, रामपुर में दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या कर देने के अभियोग में 3 गिरफ्तार ।
पीड़ित की सूचना पर वादी की बहन से दहेज में 5 लाख रुपये की मांग करना, मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना व जहर देकर हत्या कर देने के सम्बन्ध में थाना टाण्डा पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें पति फुरकान अली पुत्र रमजानी, जेठ अकरम पुत्र रमजानी, देवर तौसीम पुत्र रमजानी, सास पत्नी रमजानी, ससुर रमजानी पुत्र नामालूम सभी जो ग्राम नगलिया थाना टाण्डा जनपद रामपुर के रहने वाले है उनके विरुद्ध पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना टांडा पुलिस द्वारा आरोपी फुरकान अली, रमजानी तथा रमजानी की पत्नी को जो सभी ग्राम नगलिया थाना टाण्डा जनपद रामपुर के रहने वाले है इनको परशुपुरा तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने दी जानकारी।