खरखौदा में पूर्व होटल का भव्य उद्घाटन, हवन-भंडारा व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
खरखौदा, सोनीपत :
शहर में पूर्व होटल का भव्य उद्घाटन श्री श्री कालिदास जी महाराज एवं श्री गुरुदेव हरिओम जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर हवन-पूजन, देसी घी का विशाल भंडारा, रक्तदान शिविर तथा रागनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन के साथ हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात आयोजित भंडारे में देसी घी से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का शहरवासियों ने प्रसाद स्वरूप आनंद लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आयोजित रागनी कार्यक्रम ने लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहना की।
साथ ही लगाए गए रक्तदान शिविर में 22 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज सेवा का सराहनीय कार्य किया। इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और आयोजन की प्रशंसा की।