logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कवि नगर में सिविल डिफेंस की मासिक बैठक संपन्न, वार्डनों की उपस्थिति व भर्ती बढ़ाने पर जोर

गाजियाबाद। पोस्ट-6, कवि नगर (टाउन हॉल डिविजन) की मासिक बैठक सी-ब्लॉक मार्केट स्थित हंगरी बैंडिट रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह एवं डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में पोस्ट वार्डन अरुण कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल ने वार्डनों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी वार्डनों को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक मासिक बैठक में सिविल डिफेंस की निर्धारित यूनिफॉर्म में उपस्थित हों, जिससे अनुशासन एवं संगठनात्मक छवि मजबूत हो सके।
घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा ने पोस्ट स्तर पर वार्डनों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी वार्डन अपने-अपने सेक्टर में फायर फाइटिंग टीम की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूर्ण करें, ताकि उनका प्रशिक्षण कराया जा सके और क्षेत्र में मॉक ड्रिल का आयोजन संभव हो सके।
बैठक का संचालन पोस्ट वार्डन अरुण कुमार द्वारा किया गया। बैठक के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने बैठक के सफल आयोजन के लिए अरुण कुमार का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डन संजय गोयल, घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा, पोस्ट वार्डन अरुण कुमार के साथ वार्डन अंकित अरोरा, संचित मित्तल, सचिन मेहरा, सतीश नरूला सहित अन्य वार्डन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

25
660 views

Comment