लोक स्वास्थ्य यंत्रकीय विभाग द्वारा जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर विगत 3 वर्षों में दिए गए सबमर्सिबल पंप में भारी अनियमितताएं
दमोह जिला पंचायत के अंतर्गत लोकसभा स्वास्थ्य यंत्रकीय विभाग द्वारा किसी जनप्रतिनिधि की अनुशंसा एवं सरपंच के प्रस्ताव द्वारा जिले में पंचायत स्तर पर चारों विधानसभा क्षेत्र में सिंगल फेज सबमर्सिबल पंप लगाएं गए जिसमें से वर्ष 2023 24 में 100 सबमर्सिबल इसमें पथरिया विधानसभा क्षेत्र को 37 सबमर्सिबल दिए गए वर्ष 2024 25 में 98 सबमर्सिबल जिले भर में दिए गए जिसमें से पथरिया विधानसभा को 67 सबमर्सिबल दिए गए एवं वर्ष 2025 26 में 99 सबमर्सिबल दिए गए जिसमें से अकेले पथरिया विधानसभा को 52 सबमर्सिबल दिए सबसे ज्यादा उपेक्षा जबेरा विधानसभा की हुई जहां वर्ष24 25 में 7 सबमर्सिबल दिए गए एवं वर्ष 25 26 में 8 सबमर्सिबल दिए गए पथरिया विधानसभा पर विभाग की इ तनी मेहरबानी क्यों ये भी जांच का विषय है जब जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह के द्वारा धरातल पर इस योजना को देखा गया तो पता चला इसमें विभाग एवं सरपंचों की मिली भगत से बंदर बाट हुआ है जबेरा जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत नोहटा में 2025 26 में विभाग द्वारा सुडा मोहल्ला के लिए सबमर्सिबल दिया गया लेकिन जब धरातल पर देखा तो सबमर्सिबल किसी भी हैंड पंप में नहीं डाला गया था सरपंच प्रतिनिधि लालू यादव एवं सचिव ने कहा कि 2025 26 में हमें कोई सबमर्सिबल नहीं मिला है इसी प्रकार हरदुआ सड़क में तालाब के पास एक सबमर्सिबल दिया लेकिन सचिव को इसकी कोई जानकारी नहीं थी जब सरपंच मिट्ठू लाल सेन से पूछा तो उन्होंने बताया कि मैंने बंदरकोला गांव में निजी बोर के लिए किसी को दे दिया है जनता को उससे कोई लाभ नहीं इसी प्रकार ग्राम पंचायत हिनौती टेंगापटी के सरपंच जितेंद्र सिंह से जब उसकी जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि मैंने सलैया गांव को दिया है लेकिन जब ग्रामीनो से इसकी जानकारी ली तो उनका 2 साल से इसमें कोई पंप नहीं डाला गया है वर्ष 2024 25 में भी जबेरा ब्लॉक को तीन पंप दिए गए ग्राम रोहिणी का पंप किसी निजी व्यक्ति उपयोग कर रहा है सरपंच मोहन सिंह ने बताया ग्राम पटी मेंभी बंद है बड़गवा गांव में जो पंप दिया उसकी जानकारी सरपंच को नहीं है पता चला है सचिव ने अपने पास रखा है इसी प्रकार वर्ष 23 24 में जबेरा जनपद में जो पंप दिए गए उसमें दुगानी सरपंच ने कहा मुझे कोई पंप नहीं दिया गया घांगरी सरपंच भूपेश गंधरव ने जानकारी दी कि मेरे गांव घांगरी में कोई पंप नहीं दिया गया विजय सागर के सरपंच राहुल यादव ने कहा कि मुझे भी तीन पंप वर्ष 23 24 में मेरी ग्राम पंचायत को दिए गए इसकी जानकारी मुझे नहीं है इस प्रकार पथरिया जनपद क्षेत्र ग्राम पंचायत मारा में वर्ष 2024 2025 में भी एक पंप दिया गया 2025 26 में भी एक पंप दिया गया जब ग्रामीण मानक पटेल जी से इसकी जानकारी ली उन्होंने कहा 5 साल से यहां पर कोई सबमर्सिबल किसी भी बोर में नहीं डाला गया है जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ने मांग की
इस पूरी योजना में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से बड़ी गड़बड़ी की गई है बड़ा भ्रष्टाचार होना प्रतीत होता है मेरा जिले के माननीय कलेक्टर महोदय से निवेदन है कि पूरे विषय की निष्पक्ष जांच की जाए जिससे सच्चाई जनता के सामने आए एवं दोषियों पर कार्यवाही हो