logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारीस के साथ ओले गिरे किसानों की मेहनत पर पानी फेरा

करेड़ा. कस्बे गोपालपुरा के आस पास के गांवों में दोहपर बाद से ही मौसम ने अचानक करवट ली। कई जगह झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करेड़ा क्षेत्र के गोपालपुरा, गोविन्दपुरा और चावण्डिया समेत आसपास के गांवों में भारी ओलावृष्टि हुई। गोपालपुरा गांव में 50 से 100 ग्राम तक के ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। अचानक हुई इस आपदा से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं। कटी हुई फसलों को बचाने के लिए किसान आनन-फानन में उन्हें तिरपाल से ढंकते या सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखाई दिए। प्रकृति की इस मार ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

12
793 views

Comment