logo

मुख्यमंत्री ने मेरठ के 91584 सहित प्रदेश के 23.20 लाख श्रमिकों के खातों में हस्तानांतरित किये रु. 232 करोड़

समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का उद्देश्य : मुख्यमंत्री जी

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, यही सरकार का प्रयास : सांसद राजेन्द्र अग्रवाल 
मेरठ। उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत हितलाभ वितरण व उप्र राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल का उद्घाटन  मुख्यमंत्री जी उप्र श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया गया। मुख्यमंत्री जी ने श्रम को सम्मान और संबल प्रदान करने के उद्देश्य से मेरठ के 91584 श्रमिको सहित प्रदेश के 23 लाख 20 हजार श्रमिकों के खातों में रु. 01-01 हजार की धनराशि कुल  रु. 232 करोड़ हस्तानांतरित किये। मा0 मुख्यमंत्री जी ने जनपद मेरठ के कुलदीप कुमार सहित 05 जनपदों के श्रमिकों से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री  ने मेरठ के ग्राम मामेपुर ब्लाॅक रजपुरा कुलदीप कुमार पुत्र पीतम से संवाद किया। कुलदीप कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2019 में पंजीकृत श्रमिक बने और उन्हें गत वर्ष भी रु. 01-01 हजार दो बार आपदा सहायता के रूप में मिले और चिकित्सीय सहायता योजना में  रु. 03 हजार मिले व मुफ्त राषन भी उपलब्ध कराया गया। उन्होने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, पत्नी व दो बेटे है। उन्होने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री ने उप्र राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में असंगठित क्षेत्र के कामगारो के पंजीकरण हेतु पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछले साल कोरोना के दौरान 40 लाख प्रवासी प्रदेष में आये, जिनके लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गयी। उन्होने कहा कि प्रत्येक असंगठित व संगठित क्षेत्र के श्रमिक को  रु.  02 लाख की सामाजिक सुरक्षा व  रु.05 लाख का चिकित्सा बीमा दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि कोरोना कफर््यू के दौरान खेती, किसानी व औद्योगिक गतिविधियों को खोलकर श्रमिको को राहत देने का कार्य किया गया। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्रमिक उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ का लाभ लें और अपना व अपने परिवार का सामाजिक व आर्थिक उत्थान करे साथ ही अन्य श्रमिको को भी पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करें। उन्होने कहा कि सरकार हर कदम पर श्रमिको के साथ खड़ी है तथा उनके कल्याण के लिए कृतसंकल्पित है। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गत वर्ष भी श्रमिको को सहायता राषि प्रदान की गयी जो कि उनके जीविकोपार्जन में सहायक हुई। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से श्रमिको व उनके परिवार को लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना सरकार का उद्देश्य है और इसके लिए वह हर संभव प्रयास कर रही है। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। हमें सावधानी व सतर्कता बनाये रखनी है। उन्होंने कहा कि उप्र में कोरोना महामारी नियंत्रण में जो कार्य किया गया है उसकी प्रशंसा नीति आयोग, विभिन्न संगठनों आदि द्वारा की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में संक्रमण व मृत्यु दर अपेक्षाकृत काफी कम रही। मुख्यमंत्री जी ने जनपद हमीरपुर, वाराणसी, कानपुर, झांसी व मेरठ के श्रमिको से संवाद किया। उन्होने लखनऊ में 05 श्रमिको को हितलाभ वितरित भी किया। 

इससे पूर्व प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजना मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रदेश में गत वर्ष श्रमिकों के बैंक खाते में दो बार रु. 01-01 हजार हस्तानांतरित किये गये इस प्रकार कुल रू0 351 करोड़ हस्तानांतरित किये गये। उन्होने बताया कि आज प्रदेश के 23 लाख 20 हजार श्रमिको के खातो में रु. 01-01 हजार कुल रु. 232 करोड़ हस्तानांतरित किये जा रहे है। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री जी के समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के निर्देशों के क्रम में यह कार्य किया गया साथ ही श्रमिको को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से आच्छादित भी किया गया। उन्होने श्रमिको के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। 

जनपद मेरठ के शताब्दी नगर सैक्टर-4 स्थित आरआरटीएस की साईट सेजनप्रतिनिधियों, अधिकारी व श्रमिकों आदि ने सीधा प्रसारण देखा। जनप्रतिनिधियो द्वारा 05 पंजीकृत निर्माण श्रमिको को प्रतीकात्मक रूप से आपदा सहायता योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। 

सांसद श्री राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे यही सरकार का प्रयास है। उन्होने कहा कि श्रमिको के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका सीधा लाभ उन्हें दिया भी जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिक आगे आकर योजनाओं का लाभ लें। 

इस अवसर पर मंत्री सुरेश खन्ना जी, मंत्री सतीश महाना, मुख्य सचिव उप्र आरके तिवारी व मेरठ से सांसद  राजेन्द्र अग्रवाल, विधायक सोमेन्द्र तोमर, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, जिलाधिकारी के. बालाजी, नगर मजिस्ट्रेट सत्येन्द्र कुमार सिंह, उप श्रमायुक्त दीप्तिमान भट्ट, सहायक श्रमायुक्त सुमित, प्रोजेक्ट मैनेजर आरआरटीएस पंकज त्यागी सहित अन्य अधिकारी, श्रमिक व आमजन उपस्थित रहे। 

8
14716 views